फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही स्लीपर बस पलटी, 10 यात्री घायल

Fri, 04 Oct 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में गुरुवार सुबह जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा गांव कंजाहार के समीप आगरा मार्ग पर हुआ। हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया। 
विज्ञापन


स्लीलर बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस जयपुर से मैनपुरी होकर फर्रूखबाद जा रही थी। दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम कंजाहार के करीब फोरलेन के मार्ग पर डिवाइडर के लिए खाली छोड़े गए स्थान पर बस के पहिए आ गए, जिससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। 

बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें