फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त...चालक की झपकी से हुआ हादसा; 12 यात्री घायल

Wed, 13 Aug 2025 10:20 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

स्लीपर बस लखनऊ से आगरा की ओर जा रही थी। आगरा में थाना डाैकी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना डौकी क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। 12 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह 4:30 बजे के करीब गोंडा से 50 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस चालक को थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 6.400 पर नींद की झपकी लग गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड में जाकर पलट गई। सवारियों में चीख पुकार मच गई। जानकारी पर यूपीडा की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा।

हादसे में कुसमा देवी पत्नी रामपाल पथार थाना तरबगंज गोंडा, सुधीर रावत  पुत्र कमलेश चंद्रपुर कितौली थाना परसपुर गोंडा, उषा पत्नी देवनारायण गोंडा, अभिषेक पुत्र देवनारायण, उपेंद्र पुत्र घनश्याम मिश्र निवासी खेड़ा परसपुर गोंडा, वफा पुत्री अजीज जाफरी निवासी मेवतयान गोंडा, जयप्रकाश तिवारी पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी मंगोलपुरी नई दिल्ली, रवि प्रकाश पुत्र दरसू निवासी बाराबंकी, मनीष पुत्र दीनानाथ रावत निवासी गोंडा, रामजी पुत्र रघुराज निवासी छतकपुरवा मौजा, अजय पाठक पुत्र द्वारकानाथ पाठक निवासी मंगोलपुरी न्यू दिल्ली, नमिता पत्नी सत्येंद्र निवासी करनैलगंज, स्वरा पुत्री सत्येंद्र, आयुष पुत्र बृजेश निवासी आजमगढ़ टिकमा, रामजीत सिंह पुत्र रघुराज निवासी छतुकपुरवा, मौजा महादेवा, थाना तरफगंज गोंडा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: घर से नाराज होकर निकला युवक यमुना में कूदा...दो किमी तक बहा, सिपाही ने बचाई जान; देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें