फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फतेहपुर सीकरी में गिरी आकाशीय बिजली, मुगल कालीन इमारत का छज्जा टूटने से पर्यटक घायल

Mon, 04 Oct 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी में आकाशीय बिजली गिरने से एक छज्जा का कुछ भाग गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
आगरा: फतेहपुर सीकरी में बिजली गिरने से गिरा छज्जे का हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया। विश्वदाय स्मारक बुलंद दरवाजा से सटे एक स्थान पर मुगलकालीन छज्जा पर बिजली गिरी। तेज हवा व बारिश के दौरान बिजली गिरने से छज्जा का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। जिससे वहां बैठे दो युवक घायल हो गए। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सायं तेज बारिश का झोंका आया, इसी दौरान छज्जा के पत्थर भरभरा कर गिर गया। जिससे वहां पर मौजूद अलीम पुत्र मुबारक व फुरकान पुत्र रियाज निवासी खंदौली आगरा घायल हो गए। दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उपचार मुहैया कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने के चलते घटना घटित हुई। इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए।
 
घटना के सम्बंध में वरिष्ठ सरंक्षक सहायक कलंदर बिंद का कहना है कि दरगाह परिसर में लाइटनिंग कंडक्टर (तडित चालक) लगे हुए हैं फिर भी घटना के कारण की जांच कराई जाएगी और मरम्मत कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
भाकियू 'भानु' की किसान महापंचायत: किसानों को गुमराह कर रहे विपक्षी दल, उप मुख्यमंत्री ने कहा-दो गुना आय करने में जुटी सरकार
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें