आगरा। श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला मंगलवार से शुरू हो गई। कार्यशाला में सबसे पहले पोस्टर का विमोचन किया गया। बताया गया कि छात्र-छात्राएं कला के रंग सीखेंगे। अपना हुनर कैनवास पर उतारेंगे।
कार्यक्रम के दौरान डेमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से डॉ. रूपाली खन्ना ने छात्र-छात्राओं को सुलेख चित्रण सिखाया। सुनील कुमार ने ड्राइंग की बारीकियां समझाईं। इसके बाद विद्यार्थियों ने अभ्यास भी किया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को पोटेंट, लैंडस्केप, कोलाज, लोक कला और प्राकृतिक चित्रण जैसी विभिन्न कला विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुल 50 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लिए जूनियर और 18 वर्ष से अधिक आयु के लिए सीनियर वर्ग निर्धारित किया गया है। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. वंदना अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक प्रो. नीलम कांत, प्रो. अनुराधा गुप्ता, प्रो. शिखा श्रीधर, डॉ. अंकिता तिवारी और डॉ. नीलम आदि उपस्थिति रहीं।