फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिछोहा में तेंदुए का वृद्धा और बछड़े पर हमला, बछड़े को नोचा, खेत पर बैठी बुजुर्ग महिला को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगनेर। थाना क्षेत्र के गांव रिछोहा में मंगलवार को पानी की तलाश में बस्ती तक आए एक तेंदुए ने बुजुर्ग महिला और एक गाय का बछड़े पर हमला बोल दिया। दोनों घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ सबसे पहले गांव के निवासी हरिभान के घर के बाहर पहुंचा। वहां उसने खूंटे से बंधे गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बछड़े को बुरी तरह नोच कर घायल कर दिया। इसके बाद, तेंदुए ने पास ही खेत में ट्यूबवेल पर बैठी 64 वर्षीय शकुंतला को अपना निशाना बनाया। हमले में बुजुर्ग महिला घायल हो गई।
महिला को आनन-फानन में जगनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। दोपहर से लेकर शाम तक लोग अपने घरों में दुबक गए, जबकि युवा और ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर समूह में पहरा देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम हरकत में आई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सम्यक केन ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और इलाके में कॉम्बिंग की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें