फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतपुर के लापता युवक का कंकाल फिरोजाबाद में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह (आगरा)। जैतपुर के नहटौली गांव से आठ दिन लापता हुए हेमंत (28) का कंकाल बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद के खिपिया गांव के पास पड़ा मिला है। कपड़ों के आधार पर मां किशुना ने पहचान की। उन्होंने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने कंकाल पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नहटौली गांव की रहने वाली किशुना ने बताया कि 21 अप्रैल की शाम उनका बेटा हेमंत दवा ले आने के लिए बाह बाजार के लिए घर से निकला था। तभी से लापता था। चार दिनों तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद 25 अप्रैल को उन्होंने तहरीर देकर जैतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर, बृहस्पतिवार को कंकाल हो चुका शव फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना क्षेत्र के खिपिया गांव के समीप फेंका मिला। कपड़ों के आधार पर किशुना ने इसे अपने बेटे हेमंत का होना बताया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें