ब्लैक फंगस के मुख्य कारण
स्टेरॉयड की ओवरडोज : सामान्य लक्षण होने या गंभीर हालत न होने पर भी स्टेरॉयड की ओवरडोज से संक्रमित मरीजों में ब्लैक फंगस की वजह रही।
जिंक-आयरन की टैबलेट : संक्रमित होने पर मरीजों ने खासतौर पर होम आइसोलेशन में रहे मरीजों ने जिंक, आयरन की दवाएं लंबे समय तक खाईं।
इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन : इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन शतप्रतिशत शुद्ध नहीं होती है। इसका फ्लो भी अधिक रहता है। आईसीयू में रहे मरीजों को इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन देने से भी फंगस हुआ।
- जैसा कि एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. विकास गुप्ता ने बताया
दो मरीजों के सायनस का किया ऑपरेशन
ब्लैक फंगस के दो मरीजों का शुक्रवार को ऑपरेेशन किया गया। इनका दूरबीन विधि से नाक के रास्ते से सायनस का ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है।