कासगंज जिले में आईपीएल मैचों में जमकर सट्टेबाजी हो रही है। यहां कई इलाके ऐसे हैं, जहां यह अवैध कारोबार फल फूल रहा है। वहीं सट्टेबाजों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस भी छापा मार रही है।
अमांपुर पुलिस ने मंगलवार को छह सटोरियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल, सैटअप बॉक्स, एलईडी आदि बरामद की। गिरफ्त में आए सटोरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीआईजी पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अमांपुर थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ छापामार कार्रवाई की।