फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: विरोध प्रदर्शन के कारण थमे रेल के पहिए, कोटा-पटना एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें निरस्त

Tue, 21 Jun 2022 12:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अग्निपथ योजना के विरोध के कारण ट्रेनों की चाल 17 जून से बिगड़ गई थीं। ट्रेनों के लगातार निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में हो रहे आंदोलन के कारण ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को भी तीन ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि आज छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 22 जून को भी तीन ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा। इस कारण यात्रियों को आरक्षण निरस्त कराने पड़ रहे हैं। जो ट्रेनें चल रही हैं, वो तय समय से दो घंटे तक विलंबित हैं। स्टेशनों पर यात्री परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन


अग्निपथ आंदोलन के कारण ट्रेनों की चाल 17 जून से बिगड़ गई थीं। ट्रेनों के लगातार निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लंबी दूरी की गाड़ियों में यात्रियों ने दो से तीन माह पहले आरक्षण करवाए थे। उनके भ्रमण का कार्यक्रम तय था, लेकिन ट्रेनों के अचानक निरस्त होने से उन्हें टूर निरस्त करना पड़ रहा है। 

सोमवार को कोटा पटना एक्सप्रेस, निजामुद्दीन विशाखापत्तनम एक्सप्रेस व उदयपुर कोलकाता एक्सप्रेस गाड़ियां निरस्त रहीं। आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशनों पर यात्रियों ने आरक्षण निरस्त करवाकर रिफंड करवाया। टिकट खिड़कियों में भीड़ लगी रहीं। मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त होने के बाद तुरंत रिफंड करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें आज रहेंगी निरस्त

  • गाड़ी संख्या 13240 -कोटा पटना एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद पटना समर स्पेशल
  • गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस 
  • गाड़ी संख्या 13239- पटना-कोटा एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12987 अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 19037  अवध एक्सप्रेस

बुधवार को ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • गाड़ी संख्या 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12549 जम्मूतवी साप्ताहिक एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 09448 अहमदाबाद पटना क्लोन स्पेशल ट्रेन

1064 यात्रियों ने कराया रिफंड

छह ट्रेनों के निरस्त रहने के कारण इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा चुके 1064 यात्रियों के सामने मुश्किल खड़ी हो गईं। इन यात्रियों ने अपने रिफंड करवाए। कोटा पटना से बिहार जा रहे अजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से जाना था, लेकिन ट्रेन के निरस्त होने से समस्या खड़ी हो गई है। अजमेर सियालदाह से अजमेर जा रहीं पूनम अग्रवाल ने बताया कि उन्हें परिवार सहित शादी में शामिल होना था, लेकिन ट्रेन निरस्त हो गई। अवध एक्सप्रेस से जाने वाले अनिकेत ने बताया कि उन्हें परिवार सहित घूमने जाना था, लेकिन प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें