फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में दो कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला सहित छह लोग घायल

Mon, 30 Dec 2019 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त दोनों कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली कैंटीन के समीप शनिवार की देर रात दिल्ली से अलीगंज (एटा) जा रही कार सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो करीब 50 फीट तक पलटने के बाद गलत दिशा में एक अन्य कार से जा टकराई। हादसे में दोनों कार में सवार एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अलीगंज एटा निवासी अरुण, विकास और राजीव शनिवार की शाम कार से दिल्ली से लौट रहे थे। खंदौली टोल प्लाजा से पहले कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत दिशा में जाकर दूसरी कार से टकराई

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो करीब 50 फीट पलटने के बाद एक्सप्रेसवे की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंचकर एक अन्य कार से जा टकराई। दूसरी कार आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी। 

हादसे में कार चालक राजीव, अरुन और विकास के अलावा दूसरी कार सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारी और चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें