फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Corona Update: एक वर्ष की बच्ची समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव, सीएमओ कार्यालय कर्मी दूसरी बार संक्रमित

Mon, 01 May 2023 12:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Agra Corona Update: आगरा में छह माह और एक वर्ष की बच्ची समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सीएमओ कार्यालय का एक कर्मी दूसरी बार संक्रमित मिला है। इनको होम आइसोलेशन में रखा गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना के आंकड़े डराने लगे हैं। लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से लोगों में भय है। रविवार को भी यहां कोरोना वायरस के छह मरीज मिले हैं। इनमें दो बच्चियां हैं। सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की रिपोर्ट दूसरी बार पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


आपको बताते चलें कि इस वर्ष मिले कोरोना मरीजों की संख्या अब 252 हो गई है। इसमें अच्छी बात यह है कि 74 मरीज सक्रिय हैं। बाकी मरीज रिकवर हो गए। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 800 से अधिक नमूनों की जांच करने पर छह की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसमें दो बच्ची हैं।

होम आइसोलेशन में रखा गया 

बताया कि इसमें एक की उम्र एक साल और दूसरी की छह महीने है। सीएमओ ऑफिस में तैनात 35 साल के कर्मचारी भी संक्रमित हो गया है। दूसरी लहर में भी ये संक्रमित हुए थे। इन सभी को होम आइसोलेशन में कर दिया है। ये सभी के नमूने संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद लिए थे। इनकी हालत ठीक है, तीन में मामूली लक्षण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें