फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: खेतों में मृत मिले छह मोर, चार थे बेहोश, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

Thu, 11 Nov 2021 06:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के लालऊ गांव के खेतों में गुरुवार सुबह 10 मोर पड़े मिले। इनके मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीमों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। 
विज्ञापन
जमीन पर पड़े मृत मोर, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिलने से हड़कंप मच गया। गांव लालऊ स्थित एक शीतगृह के समीप न्यू दक्षिणी बाईपास किनारे खेतों में 10 मोर पड़े मिले थे। इनमें छह मर चुके हैं। चार बेहोश थे, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया।     

विज्ञापन


स्थानीय निवासी अमन चाहर ने बताया कि शीतगृह के पास 18 मोर मृत पड़े मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम मौके पर पहुंची। वल्डलाइफ टीम के सदस्य ऋषि सिहं ने बताया कि मौके पर 10 मोर मिले थे। जिनमें पांच मरे हुए थे। 

पांच मोरों को एंबुलेंस से सिकंदरा लाया गया, जिनमें एक और मर गया था। वन विभाग ने मरे हुए मोरों का स्थानीय पशु चिकित्सक मनोज शर्मा द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इसकी रिपोर्ट आने पर ही मोरों की मौत का कारण पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें