फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के छह मोहल्ले कंटेनमेंट जोन किए गए घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। तीन से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने वाले मोहल्लों की गलियों को सील किया जा रहा है। एसडीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नगर पालिका प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित सभी छह मोहल्लों की प्रमुख गलियों को बल्ली लगाकर सील कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कंटेनमेंट जोन के लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। सर्वाधिक संक्रमित शहर में मिल रहे हैं। शहर के प्रमुख छह मोहल्लों को एसडीएम के निर्देश पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। एसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर सीओ अभयनरायण ने शहर के सभी कंटेनमेंट जोन में पुलिसबल तैनात किया है। एसडीएम ने कंटेनमेंट जोन के लोगों से अपील की है कि वे किसी प्रकार से कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन न करें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें