फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर खुलेंगी सभी टिकट खड़कियां, 12 सितंबर से चलने वाली गाड़ियों से मिलगी ताजनगरी को 'राहत'

Mon, 07 Sep 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने के कारण स्टेशनों पर रिजर्वेशन वाली खिड़कियां खोली जा रहीं थीं। ट्रेनों में साधारण टिकट की सुविधा नहीं है। 12 सितंबर से चलने वाली गाड़ियों में भी साधारण कोच नहीं है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अभी तक 16 स्पेशल ट्रेनों का संचालन ही किया जा रहा था, लेकिन 12 सितंबर से 12 और ट्रेनें संचालित होंगी। तीन सितंबर से आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी भी संचालित की जा रही है। ऐसे में अब आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और राजा मंडी स्टेशनों पर सभी टिकट खिड़कियां खुलेंगी। 
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने के कारण स्टेशनों पर रिजर्वेशन वाली खिड़कियां खोली जा रहीं थीं। ट्रेनों में साधारण टिकट की सुविधा नहीं है। 12 सितंबर से चलने वाली गाड़ियों में भी साधारण कोच नहीं है। 

आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों को अब भी कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन का पालन करना होगा। स्टेशन पर समय से एक घंटे पूर्व पहुंचना होगा और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्लेटफार्म पर प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आगरा से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में (गाड़ी नंबर 01841 व 42 ) खजुराहो-आगरा-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, चेन्नई -दिल्ली एक्सप्रेस, दिल्ली से बंगलुरु के लिए कर्नाटक एक्सप्रेस, प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस, मथुरा जंक्शन से कोटा-देहरादून और इंदौर दिल्ली वाया कोटा चलने वाली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। स्पेशल ट्रेनें भी पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी। 

पैसेंजर ट्रेनों को मेल के रूप चलाएं
रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा, रिंकू अग्रवाल, सतीश अग्रवाल का कहना है कि रेलवे को पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाना चाहिए। सदस्यों ने कहा कि मथुरा, ग्वालियर, भरतपुर, दिल्ली जैसे शहरों के लिए पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस के रूप में चलाने और किराया पैसेंजर की तरह रखने से यात्रियों को लाभ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें