फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार, तीन घटनाओं का हुआ खुलासा, बिजली का सामान लूटता था गिरोह

Thu, 02 Jun 2022 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा पुलिस ने बिजली का सामान लूटने वाले गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी कबाड़ का काम करता है। 
विज्ञापन
बदमाशों की गिरफ्तारी पर जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में पुलिस ने ट्रांसफार्मर का सामान और बिजली का तार चुराने वाले गिरोह के छह सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्यों ने लूट की तीन घटनाएं कबूली हैं। बदमाशों से पांच तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी, एक बंडल विद्युत तार और लूट करने के उपकरण बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि सुन्ना नहर के पास बने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस की दीवार के पास गुरुवार तड़के पिलुआ पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद छह आरोपियों को लूट का षड्यंत्र रचते हुए गिरफ्तार किया। बदमाशों से तमंचे, कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ है। 

बदमाशों ने कबूली तीन घटनाएं 

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश 17 मई की रात पिलुआ थाना क्षेत्र में केंद्रीय पूनी संयंत्र पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर उनकी रायफल, मोबाइल तथा ट्रांसफार्मर के अंदर के तांबे को लूटकर ले गए थे। 25 मार्च को आरोपियों ने मिरहची के  ग्राम चाठी से 33 केवीए लाइन का तार काट लिया था। 26 मई की रात में जीटी रोड पर एआरटीओ ऑफिस के पास ग्राम सैंथरी में बने रेस्ट हाउस में लगे ट्रांसफार्मर को खोलकर सामान चोरी कर लिया था। 

विज्ञापन

ये आरोपी पकड़ गए 

पकड़े गए आरोपियों में पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव बंथल निवासी मानसिंह, विष्णु, हापुड़ के हाफिजनगर निवासी तेजवीर, हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी राजू अहेरिया, गाजियाबाद के ढवारसी निवासी अनीस, मेरठ के कस्बा धौलड़ी निवासी उस्मान है। सभी को जेल भेज दिया गया है। 

हाथरस जनपद के मोहनपुरा निवासी राहुल, हरियाणा के देवनगर निवासी राजकुमार फरार हो गए। उस्मान कबाड़ का काम करता है, जिसके माध्यम से सामान बेचकर जो पैसा आता था आरोपी उसको आपस में बांट लेते थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें