फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाने पर छह युवकों ने साड़ी शोरूम के कर्मचारी को पीटा, आरोपी फरार

Sun, 30 Jan 2022 10:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज बाजार में रविवार को कुछ युवकों ने एक शोरूम में घुसकर कर्मचारी को पीट दिया। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज बाजार में रविवार रात को एक साड़ी शोरूम में घुसकर छह युवकों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। विवाद सीसीटीवी कैमरों के फुटेज नहीं दिखाने पर हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। शोरूम मैनेजर ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


लकी साड़ी सेंटर के नाम से शोरूम के मैनेजर चिम्मनलाल ने बताया कि रविवार रात को साढ़े आठ बजे शोरूम पर एक युवक आया। उसने कहा कि परिवार की एक महिला का मोबाइल गिर गया है, सीसीटीवी की फुटेज दिखा दें। उन्होंने कैमरे खराब होने के बारे में बताया। यह भी कहा कि जिस स्थान पर वो घटना बता रहा है, वहां पर कैमरों की रेंज नहीं है। इस पर युवक विवाद करने लगा। 

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार
उन्होंने बताया कि उस समय तो वह धमकी देकर चला गया लेकिन दस मिनट बाद ही अपने चार-पांच साथियों के साथ आ गया। एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। बड़ी संख्या में दुकानदार इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। मैनेजर ने थाना शाहगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज नहीं दिखाने पर विवाद हुआ था। आरोपी युवक भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। कुछ दुकानदार आरोपियों को पहचानते हैं। उनकी धरपकड़ की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें