फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा तस्करी कर रही थी युवती, भाई सहित गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जीआरपी ने गांजा तस्करी में पकड़ी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सोमवार की रात दो बजे आगरा कैंट स्टेशन पर रुकवाकर तलाशी ली गई तो ट्रेन में छह किलो गांजा बरामद हुआ। इसे एसी कोच में सफर कर रही युवती ने बैग में कपड़ों के नीचे छिपा रखा था। उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रेन रुकने से यात्री चौंक गए थे, कहने लगे कि किसी ने बम होने की झूठी सूचना दी है।

विज्ञापन


आरपीएफ कमांडेंट प्रकाश कुमार पंडा व एएसपी अनुराग दर्शन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बेंगलुरु राजधानी से गांजे की तस्करी करके लाया जा रहा है। इस पर ट्रेन के रात्रि में आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचते ही संयुक्त टीमों ने कोचों में छानबीन शुरू कर दी।


कोच बी आठ में सफर कर रही प्रेमनगर, नागलोई दिल्ली निवासी सुमन जैसवाल व उसके भाई किशन जैसवाल के सामान की तलाशी ली। इसमें छह किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों भाई बहन को जो कि दिल्ली जा रहे थे, उतारकर गाड़ी को रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बार गांजा सप्लाई कर चुकी थी युवती

इंस्पेक्टर वीके चक ने बताया कि युवती काफी समय से एसी कोच में सफर करके गांजे की तस्करी कर रही थी। उसने पूछताछ में बताया है कि चार बार गांजा सप्लाई कर चुकी थी। इसकी एवज में हर बार उसे 10 हजार रुपये मिलते थे। दिल्ली में यह गांजा राजू नामक व्यक्ति को देना था। इस बार वो अपने छोटे भाई को भी साथ ले कर आई थी। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।

15 मिनट बाद रवाना की गई ट्रेन

बेंगलुरु-नई दिल्ली एक्सप्रेस का आगरा कैंट स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। एएसपी ने बताया कि गांजे की तस्करी की पुख्ता सूचना पर कंट्रोल रूम को मैसेज करके ट्रेन को आगरा में रोकने को कहा गया। जब पुलिस टीमों ने कोचों की तलाशी की तो यात्रियों को लगा कि किसी ने बम की सूचना दी है। इस पर यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए, लेकिन 15 मिनट के भीतर ही भाई बहन के पास से गांजा बरामद हो गया तो ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें