उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को छह दोस्त यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गए। इनमें से पांच युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन एक किशोर का पता नहीं चल सका। देर रात गोताखोर उसकी तलाश में जुटे रहे।
नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुकदुमपुर निवासी विष्णु पुत्र अतर सिंह (17 वर्ष), कान्हा पुत्र ओमवीर सिंह (18 वर्ष), आकाश पुत्र सुशील (18 वर्ष), विवेक पुत्र राजेन्द्र (19 वर्ष), कुष्णा पुत्र जगदीश व विष्णु पुत्र खेमचंद शनिवार को यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे।