फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य देव की तपिश का कहर: ताज पर गर्मी में हालात बेकाबू, पर्यटक गश खाकर गिरी; पानी न मिलने पर मारपीट

Fri, 14 Apr 2023 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सूर्य देव के तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। आलम ये है कि ताज भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा प्रदेश में पांचवां गर्म शहर रहा। सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से दोपहर में लोग बेहाल दिखे। वहीं ताजमहल देखने आई हरियाणा की पर्यटक दोपहर में सेंट्रल टैंक के पास गश खाकर गिर गई। उधर पानी न मिलने से ताजमहल में मस्जिद की ओर रखे आरओ प्लांट पर पर्यटकों ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। सुबह 9 बजे के बाद ही गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। ताजमहल पर दहकते पत्थरों के कारण पर्यटक परेशान रहे। हरियाणा की महिला पर्यटक गर्मी के कारण बेहोश हो गई। थोड़ी देर आराम के बाद वह ताजमहल से परिवार के साथ चली गईं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादलों की लुकाछिपी के आसार हैं। दोपहर बाद बादल छा सकते हैं, जिससे गर्मी से मामूली राहत संभव है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच पर बड़ा सट्टा, होटल से दबोचे इस बड़े गैंग के पांच सटोरिये
विज्ञापन

 

सबसे गर्म शहर ये रहे

शहर तापमान
प्रयागराज 42 डिग्री

झांसी 41.1 डिग्री
फुर्सतगंज 41 डिग्री

सुल्तानपुर 41 डिग्री
आगरा 40.7 डिग्री
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें