फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उखर्रा में दूसरे दिन भी धरना, रास्ते की की मांग पर अड़े

Mon, 12 Oct 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
उखर्रा रोड के समीप क्षेत्रीय निवासियों का रास्ते की मांग के लिए चल रहा अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन
आगरा। शहर के राजकीय महाविद्यालय, उखर्रा रोड के समीप क्षेत्रीय निवासियों का रास्ते की मांग के लिए चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दिन ढलने के बाद, रात में भी लोग धरनास्थल पर ही डटे रहे।
विज्ञापन


सैनिक विहार, दुर्गा पैलेस, शांति नगर, शंभू पैलेस और नगला लटूरी सिंह क्षेत्र के सैकड़ों निवासी आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं। मुख्य मार्ग से जुड़ने के लिए कोई उचित रास्ता न होने से इन कॉलोनियों के लोगों का आक्रोश सड़कों पर आ गया है। धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि उनका यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक समाप्त नहीं होगा, जब तक उन्हें आवागमन के लिए स्थायी रास्ता नहीं मिल जाता। एसडीएम सदर विक्रम राघव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को भेजकर जांच कराई जाएगी। शिकायत मिलने पर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें