फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेखपाल निलंबन के विरोध में तहसील पर धरना

विज्ञापन
लेखपाल के निलंबन पर भड़का संघ, तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन
अछनेरा। किरावली तहसील में कार्यरत लेखपाल नेहा शर्मा को कार्य शिथिलता के आरोप में जिलाधिकारी मनीष बंसल की ओर से निलंबित किए जाने के विरोध में स्थानीय लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। लेखपालों ने आदेश को नियम विरुद्ध बताते हुए कहा कि निलंबन वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचीं उपजिलाधिकारी दिव्या सिंह व तहसीलदार के समझाने के बावजूद लेखपाल धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। संघ ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संघ का आरोप है कि नेहा शर्मा को निलंबित करने से पहले न कारण बताओ नोटिस दिया गया, न जांच कराई गई और न ही पक्ष जाना गया। धरना स्थल पर तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मनोज रावत, बृजेश भास्कर, नारायण दास, संदीप कुमार, धर्मेंद्र रावत, रामावतार यादव, रॉबिन सिंह, सतीश कुशवाह, दीपक सक्सैना, युवराज सिंह, ज्योति सिंह, मीना कुमारी, वर्तिका फौजदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें