फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम में बहनों ने की आत्महत्या: तीन राज्यों में पुलिस ने दी दबिश, हाथ नहीं लग सका नीरज; परिजनों में आक्रोश

Thu, 16 Nov 2023 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जगनेर के ब्रह्माकुमारी आश्रम में बहनों की आत्महत्या के मामले में आरोपी नीरज पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस तीन राज्यों में उसकी तलाश के लिए दबिश दे रही है। 

 
विज्ञापन
मृतक बहनों के फाइल फोटो और सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़ के ब्रह्माकुमारी आश्रम में सगी बहनों एकता और शिखा की आत्महत्या के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी नीरज को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। माउंट आबू, भरतपुर, ग्वालियर और अहमदाबाद में दबिश का भी कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस की चार टीमें एक सप्ताह बाद भी खाली हाथ ही हैं, उधर, पुलिस की लापरवाही से परिजन में आक्रोश है।
विज्ञापन


10 नवंबर की रात को जगनेर के ब्रह्माकुमारी आश्रम में एकता और शिखा के शव फंदे पर लटके मिले थे। दोनों के सुसाइड नोट मिले थे। इसमें उन्होंने नीरज, उसके पिता ताराचंद, गुड्डन और ग्वालियर की पूनम पर आरोप लगाया था। 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की बात कही थी। खुदकुशी के लिए मुख्य रूप से नीरज को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने ताराचंद, गुड्डन और महिला को जेल भेजा था। मगर, नीरज को अब तक पुलिस पकड़ नहीं सकी है।

एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि नीरज के रिश्तेदार, परिचित और दोस्तों को थाने लाकर पूछताछ की गई थी, लेकिन कोई भी नीरज के बारे में जानकारी नहीं दे सका है। उसका मोबाइल भी बंद है। इस समय कहां रह रहा है, कोई बता नहीं पा रहा है। पुलिस सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटा रही है। चार टीमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें