फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2018: भाइयों को हेलमेट गिफ्ट करने के लिए बहनों ने तोड़ डाली गुल्लक

Tue, 21 Aug 2018 03:10 PM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
राखी पर भाइयों को हेलमेट गिफ्ट देंगी बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवान कृष्ण की नगरी इस रक्षाबंधन पर एक नया इतिहास रचेगी। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें हेलमेट भी गिफ्ट करने वाली हैं। शहर के कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं ने पॉकेट मनी से बचाए पैसों को भाई की सुरक्षा पर खर्च करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


प्रीति, वर्षा, कविता और खुशी ने जो पैसे जोड़ रखे थे, उनसे अपने भाई को हेलमेट दिलाने का फैसला किया है। पापा से मिलने वाली पॉकेट मनी से जो गुल्लक भरी थी उसे तोड़कर पैसे निकाल लिए और हेलमेट खरीदने की तैयारी कर रही हैं। कुछ छात्राएं ट्यूशन की फीस से अपने भाई को हेलमेट खरीदकर गिफ्ट करेंगी। 

कक्षा नौ की तीन छात्राएं गार्गी, विपाशा और कुमुद ने तो अपनी गुल्लक ही तोड़ दी। मल्लपुरा निवासी प्रीति ने बताया कि हेलमेट से अच्छा कोई गिफ्ट हो ही नहीं सकता। उसके भैया स्कूटी चलाते हैं लिहाजा उनके लिए हेलमेट बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जन्मभूमि के पास रहने वाली वर्षा ने कहा कि वह अपने पापा के साथ एक दो दिन में मार्केट जाएगी और भाई के लिए हेलमेट खरीदकर लाएगी। महाविद्या कालोनी निवासी कविता अपने भाई और पापा को हेलमेट खरीदवाएगी। गोविंद नगर की खुशी तो इस बार राखी को लेकर बेहद उत्सुक है। कहती है कि हर बार भैया को मिठाई देती थी और राखी बांधती थी। लेकिन इस बार हेलमेट गिफ्ट करेगी।    

हेलमेट पहना होता तो जिंदा होते इनके भाई 

जिले में 1 जनवरी 2018 से लेकर 1 अगस्त तक सड़क हादसों में 370 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 188 बाइक सवार थे। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी। अगर हेलमेट पहना होता तो बच जाते। 

16 जनवरी को हाईवे पर सड़क हादसे में विपिन नाम के युवक की मौत हो गई थी। मौत की वजह सिर में गंभीर चोट थी। अगर हेलमेट होता तो शायद विपिन को बचाया जा सकता था। विपिन की बहन सोना बहुत उदास है। कहती हैं कि अगर उनका भाई होता तो वह भी उसे राखी बांधती। 

यमुना एक्सप्रेसवे पर 23 मार्च को बाइक सवार मोहित गुप्ता की मौत हो गई थी। वो दिल्ली से बाइक से आ रहे थे। उनके सिर में गंभीर चोट थी। बाकी शरीर पर कहीं चोट नहीं थी। मोहित की बहन शिल्पी भी दूसरी बहनों से अपील कर रही हैं कि भाइयों को हेलमेट के लिए कहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें