फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कनाडा से लौटे युवक की बहन को भी कोरोना, गुरुग्राम में करती हैं नौकरी

Fri, 05 Jan 2024 06:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कनाडा से लौटे युवक की बहन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन पहले छोटा भाई भी संक्रमित मिला था। युवती गुरुग्राम में नौकरी करती है।
 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कनाडा से आए युवक की बहन भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिली है। यह गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। निजी लैब में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इनकी दोबारा जांच कराई थी। युवती होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली गेट सिविल लाइंस निवासी 32 वर्षीय युवक कनाडा से 27 दिसंबर को अपने घर आया था। इनकी 37 वर्षीय बहन भी छुट्टी में घर आई थीं। 2 जनवरी को दोनों ने हरीपर्वत स्थित निजी लैब में जांच कराई, जिसमें युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव और युवती की निगेटिव आई। इस पर दोबारा नमूना जांच कराने पर युवती भी संक्रमित मिली है। अब संक्रमित मरीजों की संख्या सात हो गई है। इनमें से दो घर और एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें