फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के जहर खाने की सूचना पर बहन ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे भाई के जहर खाने की जानकारी से आहत बहन ने भी घर पर रखा विषाक्त पदार्थ पी लिया। परिजन ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं तीन अन्य लोगों ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। एक ने परिजन से नाराज होकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

गांव लालपुर खरपरी निवासी खेतपाल का 30 वर्षीय पुत्र जयवीर रविवार को खेत में खड़ी मक्का की फसल में दवा लगाते समय बेहोश होकर गिर पड़ा। लोगों ने इसकी जानकारी घर पर दी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जयवीर की 20 वर्षीय बहन मोहिनी ने समझा कि जयवीर ने जहर खा लिया है, इस पर उसने घर पर रखी जहरीली दवा पी ली। परिजनों ने उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया।
जान देने की कोशिश की
मैनपुरी। जिले में पांच लोगों ने जान देने की कोशिश की। इसमें चार ने जहर का सेवन किया तो एक ने फंदा लगा लिया।
करहल थाना क्षेत्र के नगला मुन निवासी 25 वर्षीय धीरेंद्र, कुरावली के नगला सूपा निवासी 50 वर्षीय रामशंकर, एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी 25 वर्षीय ऋषि ने भी परिजन से किसी बात पर नाराज होकर जहर खा लिया। शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी 25 वर्षीय आकाश ने फांसी का फंदा लगा लिया। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आकाश की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। कुरावली के गांव चंदाई निवासी आकांक्षा और गांव सूपा निवासी रामशंकर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। परिजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें