वहीं जब शनिवार को ब्रांच हेड वसूली के लिए पहुंचे, तो गुस्साए जवानों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। मारपीट होती देख पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने बीच बचाव किया।
इस दौरान जवानों का गुस्सा देख ब्रांच हेड ने सुरक्षाकर्मी विजेंद्र राणा के पैसे वापस कर दिए। अन्य जवानों के भी पैसे वापस करने की बात कही है। मामले में सुरक्षा गार्डों ने कंपनी के हेड ऑफिस को शिकायती पत्र भेजकर ब्रांच हेड के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें