फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसआईआर काम में तेजी लाएं संबंधित कर्मचारी

Fri, 07 Nov 2025 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एसआईआर के लिए कर्मचारियों के साथ बैठक करती एसडीएम भोगांव। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। एसआईआर कार्य में तेजी लाने के लिए एसडीएम ने रजिस्ट्रार कानूनगो एवंं लेखपालों की चार चरणों में बैठक की। कहा कि चार नवंबर से चार दिसंबर तक मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान लेखपालों को घर घर जाना पड़ेगा। सूचियों का गहनता से पुनरीक्षण के बाद ही आयोग के निर्देश के फार्मों को सफेद बैक ग्राउंड के फोटो लगाकर भरना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फार्मों को भरने के बाद 2003 और 2025 की मतदाता सूची से मिलान करके 11 निर्धारित पहचान पत्रों को लेकर मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। तहसीलदार गौरव कुमार ने बताया कि जो युवा एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। उनके नामों को मतदाता सूची में तत्काल जोड़ा जाएगा।
19 दिसंबर से आठ जनवरी तक दावे एवं आपत्तियों को सुनने के बाद सात फरवरी तक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव, आरके मनोज कुमार शर्मा, जगत सिंह वर्मा, राजेश कुमार सक्सेना, प्रीति यादव, हरेंद्र सिंह, अंजली, अजय यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें