फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसआईआर प्रक्रिया पूरी, मतदाता सूची से 8.38 लाख नाम हटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। इस प्रक्रिया होने के बाद अब 8.38 लाख मतदाताओं के नाम नई मतदाता सूची में नहीं दिखेंगे। वहीं, नौ विधानसभा क्षेत्रोंं के 3.39 लाख मतदाताओं को नोटिस देकर उन्हें अपने 2003 के मतदाता होने का साक्ष्य देने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

अगर वह इसमें सफल नहीं हुए तो उनके भी नाम वोटर लिस्ट से कट जाएंगे। वहीं, इस प्रक्रिया के बाद प्रशासनिक और सियासी तंत्र नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर देना शुरू करेगा। दरअसल, सत्यापन के दौरान 3696 बीएलओ और 500 से अधिक सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। इस दौरान नगर निगम के सफाई कर्मियों तक को फील्ड में उतारा गया ताकि सभी लोगों तक फॉर्म पहुंच सकें। सरकारी तंत्र ने फॉर्म तो पहुंचा दिए लेकिन गैर हाजिर, शिफ्ट व पूर्व में एनरोल हो चुके 8.38 लाख मतदाताओं के फॉर्म वापस ही नहीं मिले। वहीं, साल 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग के दौरान भी 3.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन भी नहीं हो सका। अब इन सभी लोगों को नोटिस देकर अपना नाम सूची में रखने के लिए अंतिम मौका दिया जाएगा।

क्षेत्र: मतदाता: डिजिटाइज्ड: मैपिंग: अनमैप्ड: फॉर्म जमा नहीं


एत्मादपुर: 468759: 382043: 373288: 8679: 86719

छावनी: 482966: 301944: 239211: 62417: 181023



दक्षिण: 370099: 251335: 190609: 60622: 118772

उत्तर: 454175: 300880: 216275: 84337: 153295



ग्रामीण: 452123: 345665: 308022: 37596: 106464

फतेहपुर सीकरी: 362476: 319124: 298516: 20555: 43358



खेरागढ़: 340839: 294557: 275144: 19407: 46282

फतेहाबाद: 329284: 283920: 261566: 22348: 45365



बाह: 339350: 281910: 258437: 23387: 57440

(नोट: फॉर्म जमा नहीं करने वालों में मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाता हैं )



नोटिस देकर सभी से अपने 2003 के मतदाता होने का साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए कहा जाएगा। इसमें असफल रहने वालों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे। हालांकि वह नए मतदाता के रूप में जरूरी दस्तावेज लगाकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यमुनाधर चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें