फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: 44 हजार मतदाताओं की मैपिंग बनी चुनौती

विज्ञापन
एसआईआर: बटेश्वर के अटल संकुल केन्द्र में समीक्षा बैठक एवं बीएलओ, सुपरवाइजर का प्र​शिक्षण
विज्ञापन
बाह। विधानसभा क्षेत्र बाह के 361 बूथों पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में मतदाता सूची शत प्रतिशत डिजिटाइज्ड होने के बाद 44 हजार मतदाताओं की मैपिंग चुनौती बनी हुई है। अब तक 2,80.680 (82.17 प्रतिशत) मतदाताओं की मैपिंग हुई है। 44 हजार (13 प्रतिशत) मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है।
विज्ञापन




बीएलओ के गलियों में कई चक्कर काटने और प्रत्येक घर पर तीन-तीन बार दस्तक देने के बाद भी परिवार 2003 की स्थिति की जानकारी भी नहीं दे रहे। सोमवार को बटेश्वर के अटल संकुल केंद्र में बीएलओ और सुपरवाइजर के काम की समीक्षा हुई। अधिकांश बीएलओ ने बताया कि 2003 की सूची के आधार पर परिवारों की मैपिंग के लिए अधूरे फॉर्म लेकर अपने क्षेत्र की गलियों के चक्कर काट रहे हैं। जानकारी नहीं मिलने की बजह से दिक्कतें हो रही हैं।

एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला ने 26 दिसंबर तक मैपिंग किए जाने के निर्देश दिए। वहीं, उत्पन्न परिस्थितियों निपटने का प्रशिक्षण भी दिया गया। जिससे मैपिंग का काम शत प्रतिशत पूरा हो सके। नायब तहसीलदार सुधीर गिरी, बीडीओ नीरज तिवारी, एबीएसए शेष बहादुर सरोज ने बीएलओ का मार्ग दर्शन किया। इस दौरान सत्यप्रकाश मौर्य, सतीश बाबू, मुकेश बाबू, अमित लवानियां, सुरजीत, लक्ष्मण सिंह, राजेश सिंह और हरीशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें