फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हुजूर जिंदा हूं मैं, दूसरों के नाम चढ़ा दी है जमीन

Sun, 22 Nov 2026 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: पूर्व सैनिक की विधवा बोली जिंदा हूं
विज्ञापन
बाह। पिनाहट की बंतो देवी, जो एक सेवा निवृत्त फौजी श्रीकृष्ण की विधवा हैं, ने अपनी जमीन पर जालसाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार से गुहार लगाई।
विज्ञापन

बंतो देवी के अनुसार, तहसील कर्मियों ने उनकी खतौनी में दूसरों के नाम वरासत दर्ज कर दी है। उन्हें यह जानकारी 20 नवंबर को खतौनी निकलवाने पर मिली। उनकी सवा चार बीघा जमीन दूसरों के नाम चढ़ा दी गई है। गाटा संख्या 2339 रकबा .3490 हेक्टेयर की वह मालिक हैं। वह जीवित हैं और जमीन पर काबिज भी हैं। उन्होंने बताया कि मिलते-जुलते नाम के कारण यह गलती हुई है। उनके दो बेटे हैं, लेकिन वरासत में दर्ज नाम उनके बेटों के नहीं हैं। उन्होंने गलत नामों को निरस्त कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

तहसीलदार बाह ने बंतो देवी की शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल मामले की जांच बैठा दी है। तहसीलदार ने महिला को जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


यह प्रकरण वर्ष 2007 का है। उन्होंने नायब तहसीलदार पूर्वी को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, तहसीलदार, बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें