कागारौल। एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता में अकोला निवासी ध्रुव लवानिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
ध्रुव के पिता सोमदत्त लवानियां ने बताया 15 नवंबर से एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अंतरमहाविद्यालय पुरुष एवं महिला शूटिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ध्रुव ने शानदार निशानेबाजी करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। ध्रुव की सफलता पर शिवानी रामेश्वर चौधरी व अन्य ने शुक्रवार को ध्रुव को सम्मानित किया। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रीय नागरिक नीरज मुदगल, अशोक लवानियां, विष्णु अग्रवाल, प्रभात चाहर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।