फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साहब मैं जिंदा हूं...कागजों में कर दिया दफन

विज्ञापन
गीता देवी
विज्ञापन
खेरागढ़। तहसील में राजस्वकर्मियों ने जीवित वृद्धा को कागजों में मृत दर्शा दिया। उसकी जमीन दूसरों के नाम कर दी। डीएम-एसडीएम साहब, मैं जिदा हूं...लिखा पोस्टर लेकर सोमवार को तहसील पहुंची गीता देवी (75) ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सदर क्षेत्र के गांव रोहता निवासी बुजुर्ग गीता देवी ने एसडीएम नरेंद्र गंगवार और तहसीलदार सुरभि राय को राजस्वकर्मियों की कारगुजारी बताई। मामला सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए। पीड़िता ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में उन्हें मृत दर्शा दिया गया। उनकी जमीन की 29 अप्रैल 2026 को खेरागढ़ के एक गांव निवासी चार भाइयों के नाम दर्ज कर दी गई। आरोप है कि संबंधित भूमि के आधार पर बैंक से ऋण भी ले लिया गया।

पीड़िता ने बताया कि 2015 में पति के निधन के बाद उन्होंने और उनके बेटे सिंधी ने कई बार प्रार्थनापत्र दिए लेकिन जमीन उनके नाम नहीं की गई। वृद्धा के मुताबिक ये जमीन उनके पति ने 1998 में खेरागढ़ के गड़रपुरा में खरीदी थी। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच साैंपी है।
विज्ञापन




वृद्धा को मृत दर्शाकर जमीन दूसरे के नाम किए जाने की शिकायत मिली है। तहसीलदार को जांच साैंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र गंगवार, एसडीएम, खेरागढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें