बॉलीवुड के पार्श्व गायक कुमार सानू ने कहा कि पाकिस्तान के कलाकारों पर रोक लगा देनी चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच जैसा माहौल चल रहा है, उसको देखते हुए पाक कलाकारों को नहीं बुलाना चाहिए। कुमार सानू बुधवार को ताज महोत्सव के समापन समारोह में आए थे।
पद्मश्री सम्मान से नवाजे गए गायक कुमार सानू ने ताज महोत्सव के मंच से शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सैनिकों के लिए मुफ्त शो करने की घोषणा की। मीडिया से बात करते हुए कुमार सानू ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को जो मुंहतोड़ जवाब दिया है, वो काबिल-ए-तारीफ है।
कुमार सानू ने कहा कि मेरी दिल की ख्वाहिश है कि सेना के बीच जाकर उनके लिए गाने सुनाऊं। सेना मुझे जहां बुलाएगी मैं वहां जाने को तैयार हूं। वहीं पाक कलाकारों पर कहा कि पाकिस्तान में मेरे 98 प्रतिशत फैंस है। पाक कलाकार कहते हैं कि भारत में टैलेंट नहीं है तो वे बेवकूफ और मूर्ख हैं।