फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Silver Rate: चांदी के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, दो दिन में 30 हजार का आया उछाल...जानें ताजा कीमत

Thu, 15 Jan 2026 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चांदी का भाव हर घंटे बदल रहा है, जिससे कारोबारी परेशान है। बढ़ती कीमतों की वजह से शहर के प्रमुख सराफा बाजारों से ग्राहक भी गायब है। 
 
विज्ञापन
चांदी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चांदी की चमक से सराफा बाजार चकाचौंध हैं। हर घंटे चांदी के भाव बदल रहे हैं। बुधवार को चांदी 2.90 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। सहालग से पहले चांदी की कीमतों में आई तेजी से एक तरफ सराफा कारोबारी परेशान हैं। दूसरी तरफ ग्राहक भी हैरान हैं। प्रमुख बाजारों से ग्राहक गायब हैं।
विज्ञापन


दो दिन में चांदी में 30 हजार रुपये तक तेजी आई है। सोमवार को चांदी का भाव 2.61 लाख प्रति किलो था। मंगलवार को यह 2.76 लाख हुआ। बुधवार को यह रिकार्ड स्तर 2.90 लाख रुपये पहुंच गया। चीन की आयात नीति में बदलाव, वैश्विक संकट और औद्योगिक इस्तेमाल बढ़ने से चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। चांदी खरीदना अब आम आदमी के बस से बाहर हो रहा है। किनारी बाजार, रावतपाड़ा, चौबेजी का फाटक, शाहगंज, लोहामंडी, कमला नगर और एमजी रोड स्थित शोरूम से ग्राहक गायब हैं। नई चांदी खरीदने की बजाय लोग पुरानी चांदी बदलने आ रहे हैं। सराफा बाजार में नकदी का संकट भी खड़ा हो रहा है।

तीन लाख का रिकाॅर्ड स्तर पार कर सकती है चांदी
सराफा कारोबारियों का कहना है कि अगले एक महीने में चांदी तीन लाख का रिकार्ड स्तर पार कर सकती है। पायल निर्माता तरुन अग्रवाल ने बताया कि चांदी की पायलों का आगरा में बड़े पैमाने पर कारोबार है। जिस तरह से कीमत बढ़ रही हैं, माल की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। कम टंच का माल अधिक है। शुद्ध चांदी के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएगी चांदी
श्रीसराफा कमेटी मंत्री देवेंद्र गोयल का कहना है कि चांदी में तेजी का दौर जारी रहा, तो बाजार चौपट हो जाएगा। सोने से पहले ही लोगों ने दूरी बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में चांदी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें