फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने कर दिया मजबूर: चांदी कारीगर ने फंदे पर लटककर दी जान, परिजनों ने बताई ऐसी हकीकत, चौंक जाएंगे

Wed, 27 May 2026 11:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पत्नी के घर छोड़कर जाने से परेशान चांदी कारीगर ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अरुण कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत के लंगड़े की चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे चांदी कारीगर ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। परिजन ने पत्नी पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


लंगड़े की चौकी क्षेत्र निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उनका बेटा अरुण कुमार (26) चांदी कारीगर था। उसने छह वर्ष पूर्व नया घेर निवासी अनुराधा से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों गरीब नगर में किराए पर रह रहे थे। दोनाें के छह माह की बेटी है। बेटे का काम ठीक नहीं चलने पर कुछ समय से उसने सेल्समैन का काम करना शुरू कर दिया था।

बहू झगड़ा करने के बाद पांच दिन पहले बिना बताए घर से चली गई थी। रविवार को बहू अनुराधा घर आई और बच्ची को लेकर चली गई। सोमवार को बेटे के मोबाइल का रिचार्ज खत्म हो गया था। वह रात मेें बात करने के लिए छोटे बेटे का मोबाइल लेकर चला गया। सुबह पिता मोबाइल लेने बेटे के कमरे पर पहुंचे। दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर देखा तो अरुण का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुन्नालाल का आरोप है कि पत्नी के क्लेश और आए दिन बिना बताए घर से जाने के कारण बेटा अवसाद में था। पुलिस ने अरुण और उसके भाई का मोबाइल कब्जे मे लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें