फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप लाइन हादसा: मौत का लाइव वीडियो बनेगा सबूत, किस तरह गई कुनाल की जान; दिल्ली में मालिक की होगी तलाश

Wed, 27 May 2026 11:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा चौपाटी जिप लाइन हादसे में 45 फीट गिरकर किशोर की मौत के मामले में घटना का वीडियो अहम सबूत के रूप में शामिल किया जाएगा। पुलिस अब कंपनी के मालिक की तलाश में दिल्ली रवाना हो रही है और अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
जिप लाइन हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एडीए की चाैपाटी में जिप लाइन से गिरकर किशोर की माैत के मामले में घटना के वीडियो को साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा जिप लाइन के संचालन में जिन लोगों की भूमिका है, उनके बारे में जानकारी जुटाकर केस में नामों की बढ़ोतरी की जाएगी। ईओडी एडवेंचर कंपनी के मालिक की तलाश में एक पुलिस टीम को दिल्ली भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को आरोपी सुरक्षा प्रभारी अभिषेक और मैनेजर संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया था। ईओडी एडवेंचर कंपनी के मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी का कहना है कि मामले में मालिक की तलाश की जा रही है। अभी मालिक का नाम पता नहीं चला है। यह भी देखा जा रहा है कि जिप लाइन के संचालन में और कितने लोग शामिल थे।

अगर किसी अन्य की लापरवाही मिलती है तो उनको भी आरोपी बनाया जाएगा। वहीं पुलिस के पास घटना का वीडियो है। इसे खुद परिजन ने ही बनाया था। यह अहम साक्ष्य हैं। इसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस को हुक में लगी बेल्ट का आधा हिस्सा मिल गया है। बाकी हिस्से को कब्जे में लेने के लिए पुलिस टीम जाएगी। अन्य एडवेंचर कंपनियों के विशेषज्ञों से भी राय ली जाएगी।
विज्ञापन


यह था मामला
फिरोजाबाद के गांधी नगर निवासी पंकज अग्रवाल 24 मई को पत्नी और दो बेटों के साथ चाैपाटी घूमने आए थे। 16 वर्षीय बेटे कुनाल को जिप लाइन में बैठाया था मगर 10 फीट दूर ही चलने पर कुनाल जिप लाइन से गिर गया था। 45 फीट नीचे गिरने से कुनाल की माैत हो गई थी। मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें