फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिंसा के विरोध में निकाला मौन पथ प्रदर्शन

Sun, 11 Aug 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जुलूस निकालते हिंदूवादी संगठन
विज्ञापन
मैनपुरी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर देशभर में जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। रविवार को भारत विकास परिषद के बैनर तले मौन पथ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक विचारधारा को दूर करकेे समाज के कई लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। संता बसंता चौराहे से शुरू होकर तांगा स्टैंड होते हुए नगर पालिका के शहीद पार्क होता हुआ बजाज बाजार से निकलकर लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी आगरा रोड पर समापन हुआ।

परिषद के सचिव डॉक्टर राकेश गुप्ता ने कहा कि मौन प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा के खिलाफ निकाला गया है। अभी मौन प्रदर्शन किया है। आवश्यकता पड़ने पर उग्रता भी दिखाई जा सकती है। मुकुल रायजादा ने कहा कि प्रदर्शन से यह संदेश दिया गया है कि देशभर के हिंदू लामबंद हैं। देश के प्रधानमंत्री हाथों को मजबूत करने के लिए बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के अत्याचार को रोकें। अध्यक्ष प्रसून जैन, अशोक गुप्ता पप्पू, सचिव डॉ. मनोज पाठक, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, राकेश गुप्ता, मनीष तापडिय़ा, विनय चौहान, मनोज अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, कौशलेंद्र गुप्ता, डॉ. पंकज पाठक, शिवांशु गुप्ता, प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें