फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी में पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तोड़फोड़

Wed, 18 Feb 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंद दरवाजा के नजदीक शाहकुली बैरियर पर मंगलवार को जनाजे में शामिल लोगों से रोकटोक करने पर बवाल हो गया। लोगों ने बैरियर पर तैनात पुलिस और एएसआई के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिसकर्मी जान बचाने को एक होटल में घुसे तो भीड़ ने होटल में भी तोड़फोड़ कर डाली। बैरियर फेंककर मोटरसाइकिलें तोड़ दीं। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। कब्रिस्तान में पहुंचने पर लोगों ने ढाई घंटे तक अंतिम संस्कार रोके रखा। अफसरों के समझाने बुझाने पर शव को दफनाया गया।
विज्ञापन

बुलंद दरवाजा के पास चांदा मोहल्ले में रहने वाले शब्बीर कुरैशी (56) की सोमवार की रात को मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि शोक जताने के लिए उनके घर जाने वाले लोगों के साथ शाहकुली बैरियर पर तैनात पांच पुलिस और एएसआई कर्मियों ने रोकटोक की। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे जनाजा शाहकुली बैरियर पर पहुंचा तो भीड़ का गुस्सा भड़क गया। भीड़ ने बैरियर को उठाकर फेंक दिया। वहां तैनात कांस्टेबल सतेंद्र सिंह, वीरबल, होमगार्ड धनेश, एएसआई सुरक्षाकर्मी शैलेंद्र और प्रेम सिंह से मारपीट शुरू कर दी। भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस और सुरक्षाकर्मी जान बचाकर नजदीक स्थित वृंदावन होटल में घुस गए। यहां भी भीड़ पहुंच गई। होटल में पथराव और तोड़फोड़ की। दो पुलिसकर्मियों की बाइकें भी तोड़ डालीं। इसके बाद लोग शव को लेकर कब्रिस्तान पहुंचे, लेकिन शव को दफनाने से मना कर दिया। इसके बाद सीओ अछनेरा नितिन कुमार और तहसीलदार इंद्रनंदन सिंह पहुंचे। लोगों का कहना था कि बैरियर पर आम लोगों से अभद्रता की जाती है। एसपीआरए बबीता साहू भी मौके पर पहुंचीं। उनका कहना है कि पुलिस पर हमला करने वालों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। लेकिन निर्दोषों का उत्पीड़न नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें