फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिख समाज ने राहुल गांधी के बयान पर जताया विरोध

विज्ञापन
जयपुर हाउस में एडीए चौराहा पर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते सिख समाज के लोग, स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
आगरा। जयपुर हाउस में एडीए कार्यालय के सामने सिख समाज ने राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने का विरोध किया। उन्होंने प्रदर्शन कर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। उनके बयान को सिख समाज का अपमान और कांग्रेस की सिख विरोधी मानसिकता का जीवंत प्रमाण बताया है।
विज्ञापन

बंटी ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास सिख समाज के खिलाफ गद्दारी, दमन और विश्वासघात से भरा रहा है। ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के सिखों के कत्लेआम को देश कभी नहीं भूल सकता। आज संसद में सिख केंद्रीय मंत्री के साथ किया गया दुर्व्यवहार उसी कांग्रेस मानसिकता की निरंतरता है। बॉबी बेदी ने कहा कि राहुल गांधी का यह आचरण न केवल एक केंद्रीय मंत्री का अपमान है, बल्कि पूरे सिख समाज की भावनाओं पर सीधा प्रहार है। अवतार सिंह गिल ने कहा कि जब तक राहुल गांधी अपनी गलती को नहीं स्वीकारते तब तक समाज विरोध करता रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में परमजीत सिंह बग्गा, जसवीर सिंह अरोरा, त्रिलोचन सिंह अरोरा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, सन्नी अरोरा, मन्नू महाजन, देवेंद्र पाल सिंह, सोनू, मनीष शर्मा व अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें