फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव को केक का भोग, इंस्पेक्टर की हरकत पर हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

Mon, 08 Aug 2022 07:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने अपने जन्मदिन पर कैलाश मंदिर में भगवान शिव को केक का भोग लगाया। इस पर विवाद खड़ा हो गया। हिंदूवादियों नेताओं ने अंडे का केक होने का आरोप लगाया। जबकि मंदिर के महंत का कहना है कि केक मक्खन का था। 
विज्ञापन
मंदिर में इंस्पेक्टर ने लगाया केक का भोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर में रविवार शाम को थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने मंदिर में ही केक काटा। इसके बाद भगवान का भोग भी लगाया। सोमवार को केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत और अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने विरोध जताया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर का कहना है कि सावन में कैलाश मंदिर में निरीक्षक के केक काटकर भोले बाबा का भोग लगाने का वीडियो उनके पास आया है। वह केक काटने का विरोध करते हैं। गर्भगृह में केक काटकर भोग लगाया गया है। यह केक अंडे का हो सकता है। मंदिर में केक काटना गलत है। ऐसा करने वालों को माफी मांगनी चाहिए। इसके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट का कहना है कि मंदिर परिसर में केक काटने का विरोध किया जाएगा। मंदिर के महंत गौरव गिरी का कहना है कि आस्था के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक अपने जन्मदिन पर आए थे। मक्खन का केक काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें