फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौ चौराहों पर लगाए संकेतक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Sat, 20 Jun 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और लोगों को जाम की समस्या से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने शहर के नौ प्रमुख चौराहों पर संकेतक लगाए हैं। इन स्थानों पर चौराहों के 50 मीटर की दूरी पर वाहन पार्किंग, ठेले पर प्रतिबंध समेत यातायात नियमों की जानकारी लिखी है। शनिवार से नियम तोड़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि चौराहों के पास सवारी वाहनों के खड़े होने, ठेले लगाने और अतिक्रमण से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। कुछ लोगों के यातायात नियमों का पालन नहीं करने से तमाम राहगीर परेशान होते हैं। गलती करने से रोकने पर लोग नियमों की जानकारी न हाेने का हवाला देते हैं। यातायात पुलिस ने इस वजह से अभियान शुरू किया है।
शहर के भगवान टाॅकीज, सिकंदरा, बोदला, बसई मंडी, रामबाग, टेढ़ी बगिया, हरीपर्वत, पुरानी मंडी और बिजलीघर चौराहे को चिह्नित किया गया है। यहां बड़े और स्पष्ट चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। सभी चयनित चौराहे के 50 मीटर दायरे को नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। अनधिकृत खड़े वाहनों को यातायात पुलिस क्रेन से तत्काल जब्त करेगी।
विज्ञापन

नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले ठेल-धकेल वालों और वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जाएगी। बार-बार गलती करने पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। सभी चौराहे पर सीसीटीवी कैमरों और यातायात पुलिस की विशेष टीमें से 24 घंटे निगरानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें