फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुझे मेरी बहू से बचा लो...डीसीपी कार्यालय में वृद्धा ने लगाई गुहार

Sat, 20 Jun 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मुख्यमंत्री जी...मुझे मेरी बहू से बचा लो। हाथ में पोस्टर लेकर एक वृद्ध महिला शुक्रवार को डीसीपी सिटी कार्यालय पहुंची। उन्होंने अधिकारियों से न्याय की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन

हरीपर्वत के नगला शोला निवासी बेबी ने बताया कि वह अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती हैं। पति ने दिवंगत होने से पहले ही मकान बहू के नाम कर दिया था। बहू पूनम ने मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। 26 मई को पिटाई कर उन्हें घर से निकाल दिया गया। मामले में हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
बृहस्पतिवार को जब वह मकान देखने गईं तो वहां बहू पूनम और उसकी परिचित चार महिलाएं व पुरुष बैठे थे। उन्हें धमकी मिल रही है कि उनके दामाद को झूठे मामले में फंसा देगी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है। मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें