परिधानों से भी मिलेंगे 50 करोड़ के आसपास
सहालग शुरू होने से पहले नए परिधानों की बिक्री भी बढ़ी है। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कहना है कि सहालगों में सबसे ज्यादा लहंगे, पगड़ी और शेरवानी बिक रहे हैं। इन सहालगों में परिधानों से आगरा जिला से 50 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। इस बार बाजार में दिसंबर तक तेजी रहेगी।
आर्टीफिशियल ज्वेलरी से 10 करोड़ की चमक
सोने और चांदी की महंगाई के कारण इस बार आर्टिफिशियल ज्वेलरी के बाजार में भी सहालगों से पहले तेजी दिख रही है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी एसोसिएशन के गीत चुग का मानना है कि जिलेभर से 10 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। सोने-चांदी की महंगाई के कारण आर्टिफिशियल बाजार की रौनक लौटी है।
100 करोड़ के वाहनों की बिक्री की उम्मीद
ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी इस बार के सहालग से काफी उम्मीदें हैं। आगरा ऑटो मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के सदस्य मयंक बंसल का कहना है कि दो महीने के सहालग में लगभग 100 करोड़ रुपये के दोपहिया और चार पहिया वाहन बिकने की उम्मीद है। इसके लिए बुकिंग की संख्या भी हर रोज बढ़ रही है।
बटेश्वर पशु मेला: लग्जरी गाड़ियों से भी महंगी हैं घोड़ी, 'चांदनी-चमेली' की कीमत 85 लाख रुपये