फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Sun, 17 Mar 2024 10:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के ग्राम हरथरा गांव के आश्रम में 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व विधि-विधान से हवन हुआ और कलश यात्रा निकाली गई। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में भक्तन पहुंचे। कथा में भजन कीर्तन पर भक्त झूमते रहे।
विज्ञापन

कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चलती रहीं। कलश यात्रा में भक्तजन भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए और भजन कीर्तन करते रहे। कथा स्थल पर पहुंचकर कलश को मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया। रामानंद ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया। कथा वाचक आचार्य अवनीश वाशिष्ठ ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से भक्तों को सभी कष्ट दूर हो जाता है। भागवत कथा में कर्म योग की शिक्षा देती है। कर्म के अनुसार ही मनुष्य को फल मिलता है। जैसे कर्म होंगे वैसा ही फल मिलेगा। उन्होंने कहा कि परोपकार कभी व्यर्थ नहीं जाता है। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। इस मौके पर यज्ञाचार्य विश्वनाथ वाशिष्ठ, प्रधान राकेश यादव, पूर्व प्रधान सुरेश यादव, सुभाष चंद्र वाशिष्ठ, सोनू दीक्षित, मुकेश वशिष्ठ, अवधेश वाशिष्ठ, आकाश गुप्ता सर्राफ, राघव किशोर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें