फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कपाट रहेंगे इतने समय के लिए बंद

Thu, 20 Oct 2022 08:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जिसके कारण श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कपाट बंद रहेंगे। मंदिर के अधिकारी ने बताया कि मंदिर के कपाट को बाद में श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
 
 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में श्रीकृष्ण-जन्मस्थान पर दिवाली-अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार जन्मभूमि पर दीप महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जिसके कारण श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि दीप महोत्सव का प्रारंभ 23 अक्तूबर को होगा। सायंकाल भगवान श्रीकेशवदेव के सम्मुख पुष्प-रंगोली के मध्य दीपदान का आयोजन होगा। 24 अक्तूबर को श्रीअन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर में दीपदान होगा। 25 अक्तूबर सूर्यग्रहण को लेकर जन्मस्थान के प्रधान पूजाचार्य विन्ध्येश्वरी प्रसाद अवस्थी ने बताया कि प्रात: 4:29 बजे से ग्रहण के सूतक की शुरूआत हो जाएगी। सूर्यग्रहण के मोक्ष होने तक सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। 

ये भी पढ़ें - Mathura: राधारानी कुंड में बही 'दूध की धार', अचानक पानी का रंग हुआ सफेद, श्रद्धालुओं ने बताया चमत्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जप-ध्यान के लिए मिलेगा प्रवेश

जप-ध्यान के लिए श्रद्धालु मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। ग्रहण मोक्ष के बाद शाम को मंदिरों के शुद्धिकरण, पोषाक परिवर्तन के बाद सायं 7:30 बजे सभी मंदिरों के श्रीविग्रह की आरती, दर्शन, सेवा पूजा आदि होंगी। ठाकुरजी को रात्रि 8:00 बजे शयन भोग अर्पित होंगे। 26 अक्तूबर की प्रात: श्रीगिरिराज जी का अभिषेक, भोग, पूजा, शृंगार, अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम 4:00बजे श्रीगिरिराज जी, श्री केशवदेवजी व श्रीराधाकृष्ण सहित सभी श्रीविग्रह के सम्मुख छप्पनभोग अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें