फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: मुख्यमंत्री योगी के मुंह फेरते ही धंस गई सड़क, चार दिन पहले कराई गई थी मरम्मत

Thu, 20 Oct 2022 06:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के जिला एटा में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए, तो सरकार को सबकुछ अच्छा दिखाने के लिए शहर की सड़कों को चमका दिया गया। लेकिन ये महज एक लीपापोती थी।
 
विज्ञापन
धंस गई सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कचहरी रोड से आगे जेल रोड टूटी पड़ी थी। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर एक ही रात में इस सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्ता ठीक न होने की वजह से यह महज चार दिन में ही धंस गई, जिससे बृहस्पतिवार को यहां पर वाहन फंसते नजर आए।

कुछ ही घंटों में हो गई थी मरम्मत

कचहरी रोड पांच माह से जर्जर हाल में था। लोगों की समस्या, शिकायतों को अफसर नजरअंदाज करते आ रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शुक्रवार रात जल निगम ने इसकी मरम्मत कुछ घंटों में ही करा दी। रविवार को मुख्यमंत्री इस सड़क से होकर पुलिस लाइन पहुंचे थे। जहां हेलीपैड बना हुआ है। मुख्यमंत्री को तो अधिकारियों ने फीलगुड करा दिया, लेकिन गुणवत्ताविहीन मरम्मत कार्य शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सात साल के बेटे की हत्या: गला घोंटते हुए नहीं कांपे पिता के हाथ, पुलिस ने खोला खौफनाक वारदात का राज
विज्ञापन

 

फंस गया ईंट से भरा हुआ ट्रैक्टर

बृहस्पतिवार को इस मार्ग पर ईंट से भरा हुआ ट्रैक्टर धंस गया जिसकी वजह से अन्य वाहनों को भी निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में अन्य वाहन भी फंसे। जल निगम के सहायक अभियंता रवींद्र सिंह ने बताया कि जेल रोड पर मरम्मत का कार्य किया गया था, लेकिन मिट्टी धंसने की वजह से सड़क भी धंस गई है। इस मार्ग पर फिर से मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें