फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जामंत्री-डीजीपी से बोले व्यापारी अब तो घर से निकलने में लग रहा डर, दुकान कैसे खोलें

Wed, 17 May 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में बुधवार को प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मृत सराफ विकास अग्रवाल और मेघ अग्रवाल के परिवारीजनों से मिलने पहुंचे। उनके साथ डीजीपी सुलखान सिंह भी थे। श्रीकांत शर्मा मथुरा से ही विधायक भी हैं, ऐसे में उनके सामने सराफ के परिवारीजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि अब तो घर से निकलने में भी डर लग रहा है। दुकान कैसे खोलें।
विज्ञापन


अपने बेटे की मौत से गमजदा परिवार वालों ने ऊर्जामंत्री को खरी-खरी सुनाईं और पुलिस व अस्पताल में इलाज को लेकर हुई लापरवाही की भी बात कही। इस दौरान मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी पूरे घटनाक्रम में पुलिस की लापरवाही की बात स्वीकार की और कहा कि अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने व्यापरियों की सुरक्षा का हर संभव भरोसा दिलाया। 

वही  मामले में डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि मथुरा में दो सराफ कारोबारियों की हत्या और 4 करोड़ का सोना लूटने के मामले का पुलिस 
जल्द खुलासा करेंगी। पुलिस जांच कर रही है। जल्द नतीजे सामने आएंगे। वे यहां मृत कारोबारी के परिजनों से मिले और उन्हें जल्द प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वारदात के दौरान आसपास  तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुख्र्ता इंतजाम का भरोसा भी दिलाया। इधर घटना के विरोध में बुधवार को मथुरा पूरी तरह बंद रहा। लूट और हत्याकांड के विरोध में इसे लोगों की तीखी प्रतिक्रिया माना जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें