फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और हत्याकांड के विरोध में मथुरा बंद, मंत्री श्रीकांत शर्मा और DGP ने की परिजनों से मुलाकात

Wed, 17 May 2017 01:39 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
डीजीपी सुलखान सिंह, श्रीकांत शर्मा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी सुलखान सिंह और मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा पहुंचे। यहां पहुंचकर दोनों ने हत्याकांड के शिकार सर्राफ के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंंत्री श्रीकांत शर्मा ने मुलाकात के बाद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

  मथुरा में बेहद दुखद घटना में जान गंवाने वाले सर्राफा बंधुओं विकास अग्रवाल और मेघ अग्रवाल के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।@BJP4UP pic.twitter.com/5220zc6SNs — Shrikant Sharma (@ptshrikant) May 17, 2017


बता दें कि  मंगलवार को विधानसभा में यह मामला उठा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने खुद इस पर सरकार का पक्ष रखा और बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी सुलखान सिंह को मथुरा जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद डीजीपी सुलखान सिंह और मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा पहुंचे थे। 
विज्ञापन


वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर मथुरा के व्यापारी आक्रोश में हैं। उन्होंने इस बार आर-पार का एलान किया है। इससे पहले मंगलवार को मृतक विकास के शव के अंतिम संस्कार से पहले व्यापारियों ने इसे होलीगेट पर रखकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद कल 17 मई को मथुरा बंद का एलान कर व्यापारी शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। 

बता दें कि सोमवार को रात में आठ नकाबपोश बदमाशों ने जिस तरह सरे बाजार सराफा व्यापारी ध्रुव अग्रवाल की दुकान पर गोलियां बरसाकर उनके भाई विकास और दिल्ली के सराफ मेघ अग्रवाल की हत्या और चार करोड़ के सोने की लूट को अंजाम दिया, उससे पूरे मथुरा के व्यापारी दहशत में हैं। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश भी है। 

 भड़के व्यापारी मंगलवार को विकास की शवयात्रा के दौरान शव को एंबुलेंस से होली गेट पर उतारकर प्रदर्शन करने लगे। यहां करीब दस मिनट तक उन्होंने मथुरा के पुलिस-प्रशासन को खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद व्यापारियों ने घटना के विरोध में 17 मई को मथुरा बंद का एलान किया। फिर शव को ध्रुवघाट ले गए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें