फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की घटयात्रा निकाली

विज्ञापन
आगरा। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर छीपीटोला में भव्य घटयात्रा में महिला श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला से बृहस्पतिवार को मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर व मुनि धवल सागर महाराज के सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की घटयात्रा निकाली गई। श्रद्धालु श्रीजी को सिर पर विराजमान करके चल रहे थे। महिलाएं सिर पर कलश (घट) लिए हुए थीं। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

घटयात्रा में सौधर्म इंद्र, यज्ञ नायक, धन कुबेर, सनत कुमार इंद्र के स्वरूप बग्घियों में सवार थे। घटयात्रा छीपीटोला पानी की टंकी होते हुए निर्मल सदन पहुंची। यहां श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का ध्वजारोहण नरेश जैन, योगेश जैन, मनोज जैन ने किया। इसके बाद मंडप शुद्धि मंगलाष्टक पाठ हुआ और पांडुशिला पर श्रीजी को विराजमान कर शांतिधारा की गई। इंद्र प्रतिष्ठा और परमेष्ठी की पूजा राकेश जैन ने कराई। मुनि धवल सागर महाराज ने कहा कि सिद्ध परमेष्ठी की पूजा, जिसमें यंत्र, मंत्र, तंत्र तीनों समाहित हों, ऐसे अनुष्ठान ऊर्जा प्रदान करते हैं। विधान की पूजा संस्कृत में हो रही है।
मुनि विशाल सागर महाराज ने कहा कि अभिषेक व पूजन श्रावक के लिए ऊर्जा का प्रधान स्रोत है। जिनेंद्र भगवान के पूजन से दीर्घायु की प्राप्ति होती है। पापकर्म का नाश होता है। मुनि वीर सागर महाराज ने कहा कि यह पहला चातुर्मास है जिसकी शुरूआत श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान से हुई है। यह आपको कुछ देकर जाएगा। कार्यक्रम में दिलीप जैन, जयकुमार जैन, प्रवीन जैन, ज्ञानी लैन, प्रवेश जैन, सुभाष चंद, श्रीचंद जैन, संतोष जैन, रमेशचंद जैन, आशु जैन, राजीव जैन, चंद्रमोहन जैन, मीडिया प्रभारी दिलीप जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें