भगवान श्रीराम की बरात के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। घुड़सवार पुलिस भी तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था में दो हजार सिपाही लगाए गए हैं। दस कंपनी पीएसी भी सुरक्षा की कमान संभाले है। बरात के लिए
अधिकारियों में 12 एएसपी, 20 सीओ की तैनात हैं। पूरे रूट पर हर दस कदम पर सिपाही तैनात हैं। आगरा जोन के सभी आठ जिलों से पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। बरेली जोन के जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बरात के लिए चार जोन और आठ सेक्टर बनाए गए हैं। बरात के आगे और पीछे पुलिस टीम रहेगी साथ ही बीच में भी चलेगी। इस तरह त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।